उद्देश्य
सीआरसीएसआरई का प्राथमिक उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को प्रशिक्षण, जनशक्ति विकास, अनुसंधान तथा पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए अपेक्षित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।
मुख्य उद्देश्य हैं:
1. विकलांग व्यक्तियों के पुनर्वास एवं विशेष शिक्षा के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र के रूप में कार्य करना।
2. समुदाय आधारित पुनर्वास के सिद्धांतों का पालन करते हुए मौजूदा चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार सेवाओं के साथ संबंध स्थापित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार सेवाएं प्रदान करना।
3. स्वैच्छिक संगठनों, अभिभावक समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित एवं समर्थन देकर सेवाओं के विकास को प्रोत्साहित करना।
4. विकलांग व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक पुनर्वास पेशेवरों, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं, बहु-पुनर्वास कार्यकर्ताओं एवं सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करके मानव संसाधन विकास करना।
5. क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लिए उपयुक्त पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए रणनीति विकसित करना।
6. क्षेत्र में विकलांगता की प्रकृति एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विकलांग व्यक्तियों के विविध समूहों की आवश्यकताओं के विशिष्ट संदर्भ में अनुसंधान एवं विकास करना।
7. माता-पिता और समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सार्वजनिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करना।
8. सहायक उपकरणों की डिजाइनिंग, निर्माण और फिटमेंट का काम शुरू करना।
9. शिक्षा और कौशल विकास की सेवाएं शुरू करना, जिससे रोजगार, पुनर्वास, गतिशीलता, संचार, मनोरंजन और समाज में एकीकरण के अवसरों में वृद्धि हो सके।